top of page
गोल चक्कर पत्रिका में प्रकाशन हेतु अपनी रचनाएँ ईमेल आईडी golchakkarpatrika@gmail.com पर भेजें 

 

रचना भेजते समय कृपया निम्न बातों का ध्यान रखें :

 

  1. भेजी जा रही रचनाएँ अप्रकाशित एवं सोशल मीडिया पर अप्रसारित होनी चाहिएं।

  2. विशेष परिस्थितियों में यदि हमें किसी पूर्व प्रकाशित रचना को पुनर्प्रकाशित करना होगा तो हम स्वयं लेखक/अनुवादक से वह रचना भेजने का आग्रह करेंगे। 

  3. सभी रचनाएँ एक वर्ड फाइल में भेजें। रचनाओं के साथ अपनी स्पष्ट तस्वीर भेजें।

  4. रचनाओं के साथ अपना 'साहित्यिक' परिचय लिखें यानी आपकी साहित्यिक यात्रा का संक्षिप्त विवरण। आपकी शिक्षा और काम से संबंधित जानकारी हमें नहीं चाहिए।

  5. कृपया वर्तनी एवं व्याकरण का ध्यान रखें। त्रुटियों का अतिरेक होने पर रचना पर विचार नहीं किया जाएगा।

  6. यदि अनुवाद भेज रहे हैं तो मूल लेखक का संक्षिप्त परिचय ज़रूर भेजें।

  7. हमारी वेब पत्रिका parallel submission की अनुमति नहीं देती अर्थात यदि कोई रचना आप गोल चक्कर के लिए भेज रहे हैं तो यह सुनिश्चित कर लें कि वह किसी और पत्रिका में विचाराधीन नहीं है। साथ ही, गोल चक्कर से अस्वीकृति का निर्णय प्राप्त होने तक आप उस रचना को अन्यत्र न भेजें।

  8. ​किसी रचनाकार की कविताएँ एक बार गोल चक्कर में प्रकाशित हो जाने पर उस रचनाकार को अगली बार कविताएँ भेजने से पहले एक साल का इंतज़ार करना होगा। गद्य के मामले में यह सीमा हमारी संपादकीय रुचि के अनुसार लचीली हो सकती है। अनुवाद प्रेषित करने के लिए कोई संख्या सीमा नहीं है यानी एक अनुवादक असीमित संख्या में अनुवाद भेज सकता है बशर्ते अनुवाद की गुणवत्ता उत्कृष्ट हो।

bottom of page