top of page
गोल चक्कर मुख्य रूप से हिन्दी और विश्व साहित्य की पत्रिका है। हम हिन्दी कविता, कहानी, कथेतर गद्य एवं अनूदित विश्व साहित्य प्रकाशित करते हैं। गोल चक्कर अपनी सोच एवं आचरण में समतावादी है तथा साहित्य में वीआईपी संस्कृति के विरुद्ध है। हम पद और शिक्षा जैसे मापदंडों को अपने सम्पादकीय निर्णय में सिरे से ख़ारिज करते हैं। प्रतिभाशाली नवोदित लेखकों का भी हम उतने ही उत्साह से स्वागत करते हैं।   
image.png
देवेश पथ सारिया | संपादक

 

हिंदी कवि-गद्यकार एवं अनुवादक।

 

कविता संकलन : अदृश्य आत्मीय की टोह में (2025), नूह की नाव (2022)।‌

कथेतर गद्य : छोटी आँखों की पुतलियों में [ताइवान डायरी] (2022)।

कहानी संग्रह : स्टिंकी टोफू (2025)।

अनुवाद : यातना शिविर में साथिनें (2023)।

अन्य भाषाओं में पुस्तकें‌ : A Toast to Winter Solstice (अंग्रेज़ी अनुवाद : शिवम तोमर)।

 

पुरस्कार/सम्मान : भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार (2023), स्नेहमयी चौधरी सम्मान (2025)।

 

देवेश‌ की कविताओं का अनुवाद अंग्रेज़ी, मंदारिन‌ (चीनी), स्पेनिश, रूसी, ताइवानी, नेपाली, उर्दू, बांग्ला, मराठी, पंजाबी, असमिया, भोजपुरी, राजस्थानी, हरियाणवी, गढ़वाली और कुमाऊँनी में हुआ है।

वेबसाइट डिजाइन एवं तकनीकी सहयोग : शिवम तोमर (कवि-अनुवादक और द्विभाषी वेब पत्रिका पोएम्स इंडिया के संपादक।)

bottom of page